अमुवि के सांख्यिकी एवं परिचालन अनुसंधान विभाग के डॉ. इरफान अली को स्कॉलरजीपीएस ने विश्व के शीर्ष 0.5 प्रतिशत विद्वानों में शामिल

टीएनएन समाचार : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सांख्यिकी एवं परिचालन अनुसंधान विभाग के डॉ. इरफान अली को स्कॉलरजीपीएस नामक अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक विश्लेषण मंच ने गणितीय अनुकूलन (मैथमेटिकल ऑप्टिमाइजेशन) और पर्यावरणीय सांख्यिकी (एनवायर्नमेंटल स्टेटिस्टिक्स) के क्षेत्र में विश्व के शीर्ष 0.5 प्रतिशत विद्वानों में स्थान दिया है।

डॉ. अली अनुप्रयुक्त सांख्यिकी, गणितीय अनुकूलन, अनुमान सिद्धांत और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों के प्रतिष्ठित शोधकर्ता हैं। उन्होंने 105 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित किए हैं जो स्कोपस में सूचीबद्ध हैं, जबकि 71 शोध-पत्र वेब ऑफसाइंस में दर्ज हैं। उन्होंने टेलर एंड फ्रांसिस और स्प्रिंगर नेचर जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशकों की आठ पुस्तकों का संपादन भी किया है, जो सभी एल्सेवियर की स्कोपस डेटाबेस में शामिल हैं।

उनकी पुस्तक ‘ऑप्टिमाइजेशन विथ लिंगो 18ः प्रोब्लेम्स एंड ऐप्लिकेशन्स’ अकादमिक जगत, शोधार्थियों और छात्रों के लिए एक महत्त्वपूर्ण स्रोत मानी जाती है।

गूगल स्कॉलर पर उनके कार्य को 2,250 से अधिक बार उद्धृत किया गया है, जहाँ उनका एच-इंडेक्स 26 और प10-इंडेक्स 63 है।

डॉ. अली कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थाओं के आजीवन सदस्य हैं, जिनमें ऑपरेशनल रिसर्च सोसाइटी ऑफ इंडिया, इंडियन सोसाइटी फॉर प्रॉबेबिलिटी एंड स्टैटिस्टिक्स, इंडियन मैथेमैटिकल सोसाइटी और इंडियन साइंसकांग्रेस एसोसिएशन शामिल हैं। वे वर्ष 2021 से इंडियन सोसाइटी फॉर प्रॉबेबिलिटी एंड स्टैटिस्टिक्स की एसोसिएट एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य भी हैं।

इसके अतिरिक्त, वे दस से अधिक अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में संपादकीय भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button