नगर आयुक्त का प्रेस क्लब दौरा, विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा

अलीगढ़, 23 अप्रैल. (TNN) अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने प्रेस क्लब कार्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान शहर में चल रहे विकास और तरक्की के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही आम जनता को आ रही समस्याओं पर भी खुलकर बातचीत हुई।
नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में जारी विकास कार्यों के सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि “बस कुछ महीनों की बात है, इसके बाद अलीगढ़ की जनता खुद इन कार्यों की सराहना करेगी।”
बैठक के दौरान वरिष्ठ पत्रकार तारिक हसन, प्रशांत हितैषी और मुकेश गुप्ता ने भी शहर के विकास को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे, जिन पर नगर आयुक्त ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।
इससे पहले प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप सारस्वत, महासचिव देवेंद्र वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज और प्रेस क्लब इंचार्ज मोहम्मद कामरान सहित अन्य सदस्यों ने नगर आयुक्त का स्वागत किया।



