एएमयू के उर्दू विभाग में काव्य संगोष्ठी आयोजित

TNN समाचार ; अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में अंजुमनउर्दू-ए-मुअल्ला के तत्वावधान में एक काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें इलाहाबाद के प्रसिद्ध लेखक एवं शायर अब्दुल हमीद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. मेहताब हैदर नकवी नेकी। विभागाध्यक्ष प्रो. कमरुल हुदा फरीदी ने अपने वक्तव्य में साहित्य की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साहित्य न केवल मानसिक संतोष प्रदान करता है, बल्कि बौद्धिक विकास में भी सहायक होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में साहित्यिक संवेदनशीलता विकसित करते हैं और उनके रचनात्मक एवं आलोचनात्मक विकास में योगदान देते हैं।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सहित कई प्रमुख शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं, जिनमें मेहताब हैदर नकवी, गजनफर अली, सिराज अजमली, आलम खुर्शीद, सरवर साजिद, अशहर कदीर, मुईद रशीदी, मुश्ताक सदफ, सरफराज खालिद, अरीब उस्मानी, सैयन अलीगढ़ी और अहमर नदीमशामिल रहे। इसके अलावा छात्रों और नवोदित शायरों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का संचालन अंजुमन उर्दू-ए-मुअल्ला के सचिव काजिम रिजवीने किया। इस अवसर पर शिक्षकों, शोधार्थियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button