नर्सिंग छात्रों के शोषण के खिलाफ उबाल, समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन—दो दिन में हल न हुआ तो बड़ा आंदोलन

अलीगढ़, 4 मई। मोहम्मद कामरान।


अलीगढ़ नर्सिंग कॉलेज में एएनएम और जीएनएम के छात्रों के साथ कथित शोषण के विरोध में समाजवादी छात्र सभा और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया।

समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मोसिन मेवाती ने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।

एडवोकेट इमरान पठान ने बताया कि छात्रों की मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन से वार्ता हुई है, जिसमें प्रशासन ने समाधान के लिए दो दिन का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में कार्रवाई न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस दौरान एडवोकेट साजिद, अली हसन, नाजिम मेवाती, फैजान पठान, आबिद मलिक, सैयद फैजान, प्रभाव, हरीश माहौर के साथ दीपाली, भूमि, मुस्कान, इरम खान, रेशमी, आती, अमन खान, निशा, मौनिका और सरोज सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button