5 महीने में ध्वस्त 45 लाख की सड़क, ठेकेदार ब्लैकलिस्ट—घटिया निर्माण पर नगर आयुक्त का कड़ा प्रहार

अलीगढ़, 4 मई। मोहम्मद कामरान।


सिर्फ पांच महीने में उखड़ गई 45 लाख रुपये की आरसीसी सड़क ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सख्त कार्रवाई करते हुए ठेकेदार मेसर्स दीप एसोसिएट का अनुबंध निरस्त कर उसे ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए हैं।

केवल विहार (वार्ड-2) में बनी करीब 455 मीटर लंबी सड़क निरीक्षण के दौरान जगह-जगह से टूटी और उखड़ी मिली। सड़क की सतह पर दरारें और उखड़ती परतें साफ तौर पर घटिया निर्माण की गवाही दे रही थीं। शिकायत मिलते ही नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे और जिम्मेदार अधिकारियों से कड़ा जवाब तलब किया।

नगर आयुक्त ने साफ निर्देश दिए कि पूरी सड़क को ठेकेदार अपने खर्च पर तोड़कर दोबारा बनाएगा, ताकि नगर निगम पर एक भी रुपया अतिरिक्त खर्च न आए। साथ ही चेतावनी दी गई कि मानकों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

नगर आयुक्त ने दो टूक कहा कि जनधन से किए जाने वाले विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और दोषियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button