प्रोफेसर फज़लुर्रहमान अलीगढ़ ऑर्थोपेडिक क्लब के अध्यक्ष नियुक्त

Prof Fazal ur Rahman

अलीगढ़, 14 मई । मोहम्मद कामरान

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विज्ञान (एनाटॉमी) विभाग के प्रोफेसर फज़लुर्रहमान को सर्वसम्मति से अलीगढ़ ऑर्थोपेडिक क्लब का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए प्रोफेसर फज़लुर्रहमान ने क्लब के वरिष्ठ सदस्यों का उन पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह ऑर्थोपेडिक स्वास्थ्य सेवाओं के विकास और क्लब की शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

गौरतलब है कि प्रोफेसर फज़लुर्रहमान ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस, ऑर्थोपेडिक्स में डिप्लोमा तथा एमएस की डिग्रियां प्राप्त की हैं। वर्तमान में वह एनाटॉमी विभाग के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

वे एक प्रतिष्ठित एनाटोमिस्ट और ऑर्थोपेडिक सर्जन के रूप में जाने जाते हैं तथा ऑर्थोपेडिक शिक्षा, मरीजों की देखभाल और मांसपेशियों एवं हड्डियों से संबंधित शोध कार्यों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को व्यापक सराहना मिली है। उनकी विशेष रुचि ट्रॉमा केयर, जोड़ों के रोग, मस्क्युलोस्केलेटल सर्जरी तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर मेडिकल छात्रों के प्रशिक्षण में रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button