एरीना एनीमेशन के एलुमनाई मीट में करियर और सफलता पर हुई चर्चा

अलीगढ़, 7 जून। मोहम्मद कामरान।

एरीना एनीमेशन – सेंटर पॉइंट, अलीगढ़ द्वारा रविवार को आयोजित “Aligarh Alumni Meet 2026” उत्साह, प्रेरणा और उपलब्धियों के जश्न के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व छात्रों, शिक्षकों, उद्योग विशेषज्ञों और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया तथा AVGC (Animation, Visual Effects, Gaming & Comics) क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एलुमनाई को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के संचालक लोकेश शर्मा एवं संजय सैनी ने सभी अतिथियों और पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि एरीना एनीमेशन का उद्देश्य केवल तकनीकी शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार कर उन्हें सफल करियर की दिशा देना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाहजान सैमुअल (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, एपटेक लिमिटेड, मुंबई), संदीप शर्मा (नेशनल सेल्स हेड, एपटेक लिमिटेड, मुंबई), पुष्किन (रीजनल एकेडमिक्स हेड, दिल्ली), प्रकृति (प्लेसमेंट हेड, दिल्ली) तथा उमामा (रीजनल सेल्स हेड, दिल्ली) उपस्थित रहे। अतिथियों ने AVGC उद्योग में उपलब्ध अवसरों, नई तकनीकों और युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के “Create in India, Create for the World” विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का AVGC सेक्टर तेजी से विकसित हो रहा है और इसमें प्रशिक्षित युवाओं के लिए असीम संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने छात्रों को नवाचार, कौशल विकास और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों और प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्यरत 50 से अधिक सफल एलुमनाई ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि एरीना एनीमेशन से प्राप्त प्रशिक्षण ने उनके करियर को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सफलता की कहानियों ने वर्तमान छात्रों को भी प्रेरित किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण सफल एलुमनाई का सम्मान रहा। संस्थान की ओर से सभी पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। उपस्थित छात्रों ने वरिष्ठ एलुमनाई से संवाद कर करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं।

कार्यक्रम का आयोजन ब्रूबेक्स कैफे, टी.आर. कॉलेज के सामने, अलीगढ़ में किया गया, जहां पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण और पारिवारिक माहौल बना रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, एलुमनाई और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों और उद्योग जगत के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button