प्रोफेसर सैयद सिराजुद्दीन अजमली एएमयू के उर्दू विभाग के अध्यक्ष बने

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के प्रोफेसर सैयद सिराजुद्दीन अजमली को 10 अगस्त 2026 से तीन वर्ष की अवधि के लिए विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रोफेसर अजमली एक प्रतिष्ठित शिक्षक, विद्वान और प्रसिद्ध उर्दू शायर हैं। उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से बी.ए. तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से उर्दू में एम.ए., एम.फिल. और पीएच.डी. की उपाधियां प्राप्त की हैं। वर्ष 1997 में एएमयू में व्याख्याता के रूप में नियुक्त होने से पहले उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन स्नातकोत्तर संध्याकालीन महाविद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य किया।

उर्दू साहित्य के विद्वान प्रोफेसर अजमली ने अनेक शोध पत्र, समीक्षा लेख और साहित्यिक निबंध प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी प्रमुख पुस्तक ‘तरक्कीपसंद तहरीक औरउर्दू गजल’ है। उनके शोध के प्रमुख क्षेत्र शास्त्रीय एवं आधुनिक कविता, सूफीवाद तथा उर्दू साहित्य का इतिहास हैं।

उन्हें रचनात्मक लेखन के लिए हरीश चंद्र कठपालिया स्वर्ण पदक, दिल्ली उर्दू अकादमी टॉपर्स पुरस्कार, पुस्तक के लिए दिल्ली उर्दू अकादमी पुरस्कार तथा शिखर साहित्य संस्थान और इब्ने सीना अकादमी, अलीगढ़ के शिखर श्री पुरस्कार सहित कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

प्रोफेसर अजमली एएमयू के साहित्यिक और सांस्कृतिक जीवन में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कई वर्षों तक सांस्कृतिक शिक्षा केंद्र के समन्वयक तथा विश्वविद्यालय वाद-विवाद एवं साहित्यिक क्लब के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button