जामिया के प्राध्यापक सूरज कुमार बनाए गए बिहार सरकार में अलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के अध्यक्ष

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (केंद्रीय विश्वविद्यालय, भारत सरकार), फिजियोथेरेपी और पुनर्वास विज्ञान केंद्र के प्राध्यापक सूरज कुमार, अलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल, बिहार सरकार में अध्यक्ष बनें। इसके लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया के माननीय कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ़ और कुलसचिव प्रोफेसर महताब आलम रिजवी ने प्रोफेसर सूरज कुमार को हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि जामिया बिरादरी लगातर उपलब्धियाँ हासिल कर  रही है। प्रोफेसर सूरज कुमार का योगदान बड़ा ही उत्कृष्ट और सराहनीय रहा है, उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि जब वह परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपना योगदान देंगे, तो निश्चित रूप से जामिया बिरादरी का मान बढ़ेगा।

विश्वविद्यालय के माननीय कुलसचिव प्रोफेसर महताब आलम रिज़वी ने परिषद के अध्यक्ष बनाए जाने पर उनको हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर सूरज कुमार सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी हैं। मुझे विश्वास है कि वे अपना कर्तव्य पूर्ण मनोयोग से पूरा करेंगे। उनका अनुभव परिषद् के कार्य को सहज बनायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button