इमेज क्लासेज़ के वार्षिक सम्मान समारोह में टॉप रैंकर्स का शानदार सम्मान

अलीगढ़, 3 अक्टूबर (मोहम्मद कामरान)

शहर के शैक्षणिक संस्थान इमेज क्लासेज़ की ओर से सिटी सेंटर में वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर रैंक 1 हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत, लगन और सफलता के लिए लैपटॉप, टैब, क्रोमबुक, मेडल, स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

समारोह के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अलीगढ़ डॉ. अतुल गुप्ता रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलंदशहर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद नसीम मौजूद रहे। अतिथियों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य में भी मेहनत, अनुशासन तथा निरंतरता के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में एएमयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया की प्रवेश परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें मुहम्मद क़ासिम और अबू हमज़ा ने एएमयू की 9वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा 2026 में रैंक 1 हासिल की। सकीना इक़बाल ने एएमयू की 6वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मुहम्मद शुऐब अंसारी ने एएमयू की 11वीं कक्षा कला एवं वाणिज्य प्रवेश परीक्षा 2026 में रैंक 1 हासिल की। हाफ़िज़ मुहम्मद मुआज़ ने एएमयू के डिप्लोमा इन इंग्लिश प्रवेश परीक्षा 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अरीब हसन ख़ान और रुख़सार अली ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया की 11वीं कक्षा विज्ञान प्रवेश परीक्षा 2026 में रैंक 1 हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर इमेज क्लासेज़ के निदेशक नवाब साक़िब इब्राहिम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी साइमा इब्राहिम, प्रबंध निदेशक मुदस्सिर मुश्ताक़ और अकादमिक प्रमुख शुऐब इदरीस सहित संस्थान की पूरी मैजिशियन टीम मौजूद रही।

मुख्य अतिथि डॉ. अतुल गुप्ता और विशिष्ट अतिथि मोहम्मद नसीम ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन, निरंतरता और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी सफलता को आगे की मेहनत का आधार बनाते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

अतिथियों ने इमेज क्लासेज़ की ओर से विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए दी जा रही शैक्षणिक मार्गदर्शन और सेवाओं की भी सराहना की। समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर संस्थान की ओर से खुशी जताई गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button