एसटीएस स्कूल में अंतर-विद्यालयी जिला वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एसटीएस स्कूल में आयोजित अंतर-विद्यालयी जिला वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। समारोह में युवा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे की सराहना की गई।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की निदेशक प्रो. कुदसिया तहसीन समारोह की मुख्य अतिथि थीं, जबकि भूमि एवं उद्यान के प्रभारी सदस्य प्रो. अनवर शहजाद विशिष्ट अतिथि रहे। एसटीएस स्कूल के प्रधानाचार्य फैसल नफीस तथा उप-प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद आलमगीर भी उपस्थित रहे।
प्रो. कुदसिया तहसीन ने सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई देते हुए युवा खिलाड़ियों के उत्साह और समर्पण की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे केवल पदक और ट्रॉफी तक सीमित न रहें, बल्कि खेलों के माध्यम से सीखे अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ता को जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी अपनाएं।
प्रो. अनवर शहजाद ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित प्रतिस्पर्धात्मक भावना की सराहना की तथा टीम भावना और निष्पक्ष खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत करने और हर अवसर का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया।
अपने स्वागत संबोधन में प्रधानाचार्य फैसल नफीस ने सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई दी और उनके दृढ़ संकल्प एवं खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल केवल ट्रॉफी जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास तथा जीत और हार दोनों को स्वीकार करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में अधिकारियों, प्रशिक्षकों, खेल शिक्षकों, आयोजकों और सहयोगी कर्मचारियों के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
बास्केटबॉल में सैयद हामिद सीनियर सकेण्ड्री स्कूल विजेता रहा, जबकि एसटीएस स्कूल उपविजेता बना। वॉलीबॉल में एसटीएस स्कूल ने चैंपियनशिप जीती और सैयद हामिद सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल उपविजेता रहा।
व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए। एसटीएस स्कूल के मोहम्मद जीशान को बास्केटबॉल प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि एसटीएस स्कूल के मोहम्मद साकिब को वॉलीबॉल मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। एसटीएस स्कूल के फैज अहमद को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अली जमां रिजवी को सर्वश्रेष्ठ सेटर तथा सैयद हामिद सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के मोहम्मद तौसीफ को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ लिबरो पुरस्कार प्रदान किया गया।
विद्यालय ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बहुमूल्य सहयोग के लिए मुजफ्फर अली के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन गजाला तनवीर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button