एएमयू वीमेंस कॉलेज में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में जीरो वायलेशंस अकादमी और अलीगढ़ क्लब विजेता

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेंस कॉलेज की ओर से सर सैयद डे समारोह के तहत आयोजित बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में क्रमशः जीरो वायलेशंस अकादमी और अलीगढ़ क्लब ने खिताब जीते। दोनों प्रतियोगिताओं में वीमेंस कॉलेज की टीमें उपविजेता रहीं।
बास्केटबॉल के फाइनल में जीरो वायलेशंस अकादमी ने वीमेंस कॉलेज को 40-35 से हराया, जबकि वॉलीबॉल के फाइनल में अलीगढ़ क्लब ने वीमेंस कॉलेज की टीम को दो सेटों में पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
जिला स्तरीय इन खुली प्रतियोगिताओं में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल की 12-12 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें अलीगढ़ के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों की टीमें शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की विरासत को याद करने के लिए किया गया।
समापन समारोह में सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स की प्रधानाचार्य नगमा इरफान मुख्य अतिथि और डॉ. अजीजा रिजवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
इससे पहले एएमयू जिमखाना क्लब की खेल समिति की अध्यक्ष प्रो. इफ्फत असगर ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्विमिंग क्लब के अध्यक्ष प्रो. फजलुर्रहमान विशिष्ट अतिथि और वीमेंस कॉलेज की सेवानिवृत्त उपनिदेशक डॉ. रजिया बी. रिजवी तथा अब्दुल्ला हाल की प्रोवोस्ट प्रो. नसरीन विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य प्रो. शगुफ्ता इम्तियाज ने अतिथियों का स्वागत किया।
मैचों का संचालन जाकिर रजा, अशफाक और फारूक ने किया। अब्दुल्ला हॉल की फौजिया वहीद, हिना इशाक और मेहविश खान ने कार्यक्रम का समन्वय किया। फरहीन और मरियम ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि वीमेंस कॉलेज की सहायक खेल निदेशक डॉ. नाजिया खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button