एएमयू छात्र नावेद आलम का विश्व बैंक ग्रुप यूथ समिट 2025 में प्रतिनिधित्व

टीएनएन समाचार  : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के परास्नातक छात्र नावेद आलम ने विश्व बैंक ग्रुप यूथ समिट 2025 में एक प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। यह सम्मेलन ऑनलाइन आयोजित किया गया और उन्होंने इसमें एएमयू और भारत दोनों का प्रतिनिधित्व किया।

इस वर्ष के सम्मेलन का विषय था “नई दिशाएँः एक रहने योग्य पृथ्वी के लिए युवाओं द्वारा नवाचार।” इसमें दुनिया भर के युवाओं ने जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, समावेशी अर्थव्यवस्था और सामाजिक समानता जैसे मुद्दों पर विचार साझा किए।

नावेद ने विभिन्न सत्रों में भाग लिया और वैश्विक नवाचार के अनुभव प्राप्त किए। उन्होंने युवाओं की भूमिका और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और नीतिगत नवाचार के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण पर विचार साझा किए। उन्होंने सम्मेलन को एक प्रेरणादायक अनुभव बताया और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button