दिल्ली जल बोर्ड पेय जल मुहैया करवाने में असमर्थ, पानी के लिए मुख्यमंत्री को पत्र पर करवाई ‘शून्य’

प्रधानमंत्री के पेय जल के संकल्प को नज़र अंदाज़ कर रही है बीजेपी दिल्ली सरकार

                                                                                              File Photo

टीएनएन समाचार : दिल्ली के प्रमुख क्षेत्र जंगपुरा एक्सटेंशन के कश्मीरी पार्क के पास डबल स्टोरी ब्लॉकों में 2021 के बाद दिल्ली जल बोर्ड का पानी नहीं मिल रहा है ऐसा कहना क्षेत्र के जनता का। आपको बताते चले जंगपुरा एक्सटेंशन के कश्मीरी पार्क के पास दिल्ली जल बोर्ड का पानी नहीं पहुंच रहा है बीते पांच साल से।

कश्मीरी पार्क में एक मोटर लगा हुआ है जिससे पार्क में पानी डालने का कार्य होता है, जो पीने के लायक पानी नहीं है। जंगपुरा एक्सटेंशन के मोदी स्टोर से लेकर ब्लॉक 1 तक दिल्ली जल बोर्ड का पानी का लाइन अरविंद केजरीवाल के समय से टूटा हुआ है जिससे पानी का सप्लाई नहीं होता। तात्कालिक आप विधायक प्रवीण कुमार ने कोई काम नहीं करवाया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को जंगपुरा एक्सटेंशन के निवासी प्रोफ़ेसर जसीम मोहम्मद ने पत्र लिखकर तत्काल पानी का लाइन लगाने की गुहार किया है, पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री को जंगपुरा एक्सटेंशन में आने का गुहार भी लगाया है।

दिल्ली जल बोर्ड में पिछले केजरीवाल सरकार के कई अधिकारी अब भी मौजूद है जो जनता के कार्य को अनदेखी करते आए हैं।

अप्रैल 4 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अध्यक्षता में दिल्ली के मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता तथा अन्य मंत्रीजनों के साथ दिल्ली के पेय जल मुहैया कराने के लिए बैठक हुई थी जिसका नतीजा शून्य दिखाई दे रहा है।

                                                                                                    File Photo

प्रो जसीम मोहम्मद ने बताया कि, जल्द यदि पानी के पाइप दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी नहीं लगाते है तो प्रधानमंत्री जी को संबोधित कर दिल्ली सरकार एवं दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी पर जांच बैठने और कार्रवाई करने के लिए गुहार लगाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button