एएमयू के तहफ्फुजी वा समाजी तिब विभाग द्वारा विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान

टीएनएन समाचार : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अजमल खान तिब्बिया कॉलेज के तहफ्फुजी व समाजी तिब (प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन) विभाग द्वारा विश्व मलेरिया दिवसके अवसर पर ‘मलेरिया का अंत हमसेः पुनर्निवेश, पुनः कल्पना, पुनः ऊर्जा’ थीम के तहत एक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन पहासू हाउस, अलीगढ़ में किया गया। इसका उद्देश्य मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करना और इस बीमारी से लड़ने में सामूहिक भूमिका को उजागर करना था।

विभागाध्यक्ष प्रो. रुबी अंजुम के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में साफ-सफाई बनाए रखने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने और कीटनाशक लगे मच्छरदानियों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। प्रो. अंजुम ने कहा कि सक्रिय रूप से बचाव करना जीवन की रक्षा के लिए बेहद जरूरी है और उन्होंने सभी से जागरूकता और स्वास्थ्य अभियानों में भाग लेने की अपील की।

डॉ. अब्दुल अजीज खान ने भी मलेरिया को जड़ से खत्म करने के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अम्मार इब्ने अनवर ने बताया कि इस अभियान से 200 से अधिक स्थानीय निवासी लाभान्वित हुए। उन्होंने मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में शिक्षा, बचाव और मजबूत सामुदायिक भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।

इस जागरूकता शिविर में विभाग के सभी पीजी छात्रों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button