अलीगढ़ कमिश्नर ने कलैक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का किया औचक निरीक्षण

पत्रावलियों को अद्यतन एवं साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश

अलीगढ़ 26 फरवरी 2026

अलीगढ़ 26 फरवरी 2026

आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ संगीती सिंह द्वारा गुरूवार को कलैक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने पत्रावलियों को अद्यतन रखने एवं साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए। कमिश्नर ने शिकायत कक्ष के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए ताकि शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को समयबद्धता एवं पारदर्शिता से संपादित किया जा सके। राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण में मण्डलायुक्त ने अभिलेखों के डिजिटाइजेशन प्रक्रिया को बारीकी से देखा और अभिलेखों संरक्षण एवं गोपनीयता के लिए नवीन तकनीक का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अभिलेखों के बस्तों के क्षतिग्रस्त कपड़ों को बदलने के निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान राजस्व अभिलेखों को सूचीबद्ध ढ़ंग से संरक्षित किया जाए।

डीएलआरसी एवं खनन विभाग के निरीक्षण में कमिश्नर ने सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। संयुक्त कार्यालय में आयुध लिपिक रजिस्टर के निरीक्षण में वाइटनर का अधिक प्रयोग होने पर उन्होंने कहा कि कार्मिक अंकन करते समय सावधानी बरतें ताकि कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। सदर मालखाने के निरीक्षण में कमिश्नर ने मालखाने में जमा शस्त्रों एवं रजिस्टर सूची का मिलान करने के निर्देश दिए।

 इसके साथ ही कमिश्नर ने नजारत, संयुक्त कार्यालय, न्याय सहायक अनुभाग, अर्थवाद कार्यालय, स्थानीय निकाय कार्यालय, क्षेत्रीय खाद्य कार्यालय, जिला बचत कार्यालय, गेस्ट हाउस, एडीएम प्रशासन, एडीएम विता सिटी कार्यालय समेत विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पटल सहायकों को अभिलेखों को सूचीबद्ध रखने के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और निष्प्रयोज्य सामग्री का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button