एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सय्यद मुख्तार ज़ैदी
एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सय्यद मुख्तार ज़ैदी
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के चुनाव संपन्न होने के बाद आज विजय हुए पदाधिकारी और कार्यकारिणी ने सीनियर ओल्ड बॉय और पूर्व में ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष रहे सैयद मुख्तार हुसैन जैदी को अपना अध्यक्ष चुन लिया है। आज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के कांफ्रेंस हॉल में नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया गया इस दौरान सभी ने फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया, इसके अलावा उपाध्यक्ष पर शाहबाज खान शब्बू और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शराफातुल्लाह दिल्ली और फैसल फरीदी को भी वाइस प्रेसिडेंट चुना गया,याद रहे एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के चुनाव में ऑनरेरी जनरल सेक्रेटरी पर डॉक्टर आजम मीर खान, ज्वाइंट सेक्रेटरी लोकल डॉक्टर नुरुल अमीन, जॉइंट सेक्रेटरी यूपी डॉक्टर अथर इब्राहिम खान विजय हुए थे उसके इसके अलावा 25 लोगों की कार्यकारणी घोषित हुई थी जिसको इलेक्शन ऑफिसर प्रोफेसर नावेद खान ने घोषित किया था।



