एएमयू नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन,भर्ती और कम वेतन को लेकर नाराजगी

अलीगढ़, 15 मई- मोहम्मद कामरान

Aligarh Muslim University के जे.एन. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एएमयू नर्सिंग एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। एसोसिएशन ने स्टाफ की भारी कमी, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया (डीपीसी), नियमित भर्तियों में देरी तथा फिक्स वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

एसोसिएशन के संरक्षक एवं ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट आशिक अली ने कहा कि पिछले लगभग 15 वर्षों से नर्सिंग कर्मचारियों की डीपीसी नहीं कराई गई है, जबकि पिछले 10 वर्षों से नियमित नियुक्तियां भी नहीं हुई हैं। उनका कहना है कि स्टाफ की लगातार कमी के कारण एक-एक नर्सिंग ऑफिसर को करीब 50 मरीजों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है, जिससे ।

उन्होंने कहा कि मात्र 19,500 रुपये फिक्स वेतन पर नर्सिंग ऑफिसरों की नियुक्ति की जा रही है, जो कर्मचारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि इतनी कम सैलरी में कर्मचारियों के लिए परिवार और दैनिक जरूरतों का खर्च उठाना भी मुश्किल हो गया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सिजाउद्दीन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो नर्सिंग कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

नर्सिंग एसोसिएशन ने मांग की है कि जल्द से जल्द नियमित भर्तियां शुरू की जाएं, लंबित डीपीसी प्रक्रिया पूरी कराई जाए, अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए तथा फिक्स वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों को उचित वेतनमान और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button