जेएन मेडिकल कालिज के प्रो. फरहान अहमद खान ब्रिटेन के औषधीय चिकित्सा संकाय में परीक्षक नियुक्त

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ फार्माकोलॉजी के प्रो. फरहान अहमद खान को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित फैकल्टी ऑफ फार्मास्यूटिकल मेडिसिन, रॉयल कॉलेज ऑफ फिजीशियंस में परीक्षक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति औषधीय चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और विशेषज्ञता का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला महत्वपूर्ण सम्मान है।

फैकल्टी ऑफ फार्मास्यूटिकल मेडिसिन ब्रिटेन में औषधीय चिकित्सा के क्षेत्र में उच्चतम शैक्षणिक और व्यावसायिक मानकों को निर्धारित करने और बनाए रखने वालीप्रमुख संस्था है। अपने नए दायित्व के तहत प्रो. फरहान अहमद खान औषधि विकास और फार्मास्यूटिकल मेडिसिन के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त कर रहे चिकित्सकों का मूल्यांकन करेंगे तथा इस विषय के शैक्षणिक और व्यावसायिक मानकों को और सुदृढ़ बनाने में योगदान देंगे।

फार्माकोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सैयद जियाउर रहमान ने प्रो. फरहान अहमद खान को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विभाग और एएमयू दोनों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं तथा प्रो. फरहान अहमद खान, दोनों ही फैकल्टी ऑफ फार्मास्यूटिकल मेडिसिन, रॉयल कॉलेज ऑफ फिजीशियंस के फेलो हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button