मिलादुन्नबी के अवसर पर इस्लामी सुलेख एवं ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित

अलीगढ़, 29 अगस्त। मिलादुन्नबी के अवसर पर मोहम्मद यूसुफ खान मिंटो की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना केंद्र, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ‘सीरत-उन-नबी इस्लामिक कैलिग्राफी एंड ड्राइंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एएमयू के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं विभागों के विद्यार्थियों के साथ मदरसों तथा शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अरबी सुलेख, इस्लामी कला तथा ऐतिहासिक एवं धार्मिक विषयों पर आधारित आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कलाकृतियों को उपस्थित अतिथियों और आयोजकों ने सराहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मोहम्मद मोहसिन खान, समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना केंद्र, एएमयू ने प्रतिभागियों की सुलेख एवं ड्राइंग का अवलोकन किया और सभी बच्चों को उनकी प्रतिभा एवं उत्साह के लिए मुबारकबाद दी। उन्होंने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।

आयोजक मोहम्मद यूसुफ खान मिंटो ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं नई पीढ़ी को अपनी तहजीब, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ अपनी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की समझ विकसित करना आज की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में फरहान शेरवानी मिंटो, नैना सोनी, फरहीन, प्रज्ञा शर्मा, सिम्मी कैलिग्राफी, अनमता, अनिका सिंह, जॉयती, मेहर, फरहान अंसारी, उम्मे कुलसुम, ओबैद जावेद मिंटो, दरख्शां जावेद, फातिमा अंसारी, अनाबिया, अजीजा फातिमा, अहाना, फिजा, अमांजा, अरीबा साजिद, हुमेरा मन्नान, खाजिदा मोहसिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन एवं उनकी कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button