अलीगढ़ में जुमादा अल-ऊला का चांद दिखा, मरकज़ी रुइयत-ए-हिलाल कमेटी ने की पुष्टि

अलीगढ़, 12 अक्टूबर (हि.स.)। मरकज़ी रुइयत-ए-हिलाल कमेटी, अलीगढ़ की बैठक सोमवार को शहर की शाही जामा मस्जिद में आयोजित हुई। बैठक में जुमादा अल-ऊला का चांद दिखाई देने की पुष्टि की गई।
बैठक की अध्यक्षता शाही जामा मस्जिद अलीगढ़ के इमाम एवं मरकज़ी रुइयत-ए-हिलाल कमेटी के अध्यक्ष मुफ्ती महमूदुल हसन कासमी ने की। बैठक के बाद उन्होंने घोषणा की कि एक जुमादा अल-ऊला 1448 हिजरी, मंगलवार 13 अक्टूबर 2026 को होगी।
बैठक में मरकज़ी रुइयत-ए-हिलाल कमेटी के सचिव मोहम्मद अहमद शैवन, हाजी दुलारे नबी, हाजी अब्दुल मालिक, हाजी मोहम्मद सुफियान, आतिफ अस खान, अब्दुल हफीज, डॉ. उबैद इकबाल आसिम, अब्दुल्ला, अब्दुल मुत्तलिब, मोहम्मद मुस्लिम बारी, मोहम्मद राशिद, गयास सिद्दीकी, अब्दुल मुजीब कासमी, मुकर्रम अली, वसीमुद्दीन, मोहम्मद सरवर, मोहम्मद वकील और नूर इशरत सहित कमेटी से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में चांद की रुइयत के संबंध में विचार-विमर्श किया गया और जुमादा अल-ऊला का चांद दिखाई देने की पुष्टि की गई।



