एएमयू वीमेन्स कालिज में करियर मार्गदर्शन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सामान्य प्रशिक्षण एवं रोजगार कार्यालय ने वीमेन्स कॉलेज के प्रशिक्षण एवं रोजगार कार्यालय के सहयोग से वीमेन्स कॉलेज सभागार में करियर मार्गदर्शन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को करियर से जुड़ी जानकारी देना और रोजगार क्षेत्र के विशेषज्ञ से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीमेन्स कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्या प्रो. शगुफ्ता इम्तियाज ने की। वीमेन्स कॉलेज के प्रशिक्षण एवं रोजगार अधिकारी डॉ. मंसूर आलम सिद्दीकी ने अतिथियों का स्वागत किया।

साद हमीद ने छात्राओं से संवाद करते हुए अपने करियर अनुभव साझा किए। “हर उल्लेखनीय सफर की शुरुआत एक साधारण जगह से होती है” विषय पर उन्होंने विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी दी और छात्राओं को अपने भविष्य की बेहतर योजना बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र और छात्राओं के साथ खुली चर्चा भी हुई।

प्रो. शगुफ्ता इम्तियाज ने साद हमीद को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया। छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button