वीमेन्स कॉलेज में सर सैयद दिवस पर सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेन्स कॉलेज के सांस्कृतिक क्लब ने सर सैयद दिवस समारोह के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सर सैयद अहमद खान के जीवन, योगदान और शिक्षा संबंधी विचारों को याद करना था।
वीमेन्स कॉलेज की प्राचार्य प्रो. शगुफ्ता इम्तियाज ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी भी जरूरी है।
कार्यक्रमों में सर सैयद प्रश्नोत्तरी, बैतबाजी, सुलेख प्रतियोगिता, सर सैयद अहमद खान का सजीव चित्र निर्माण और ‘सर सैयद के नाम पत्र’ नामक गतिविधि शामिल रही। विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान, कलात्मक कौशल, काव्य प्रतिभा और सर सैयद के आदर्शों के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए।
आयोजन टीम में सचिव अलीना गुलफाम, संयुक्त सचिव रुमैसा फातिमा, अबीर दानिश और इबरा शामिल रहे। कार्यक्रम शिक्षक प्रभारी डॉ. वसीम मुश्ताक और डॉ. हुमैरा एम. अफरीदी के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए। डॉ. फराह सैफ आबिदीन, डॉ. बुशरा नसीम, डॉ. नुजहत परवीन और डॉ. हिना फातिमा मोईनी ने भी आयोजन में सहयोग दिया।



