ग्लूकोज, विटामिन D2, जिंक और कैल्शियम का मेल—हमदर्द ग्लूकोज-डी बना ऊर्जा का साथी

गुणवत्ता, विश्वसनीयता और वर्षों से कायम उपभोक्ता विश्वास की पहचान हमदर्द फूड्स इंडिया लिमिटेड अपने पेय उत्पादों की श्रृंखला में हमदर्द ग्लूकोज-डी के माध्यम से ऊर्जा और ताजगी का अनुभव प्रस्तुत कर रहा है। शरीर को तुरंत ऊर्जा देने वाला यह ग्लूकोज पेय बच्चों, युवाओं और शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय लोगों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प है।
उत्पाद की विशेषताओं में विटामिन D2 और जिंक के साथ अतिरिक्त कैल्शियम एवं फॉस्फोरस का समावेश शामिल है। ग्लूकोज शरीर को त्वरित ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है, जबकि इसका सेवन थकान के बाद ताजगी महसूस करने के लिए किया जा सकता है। स्वाद को आकर्षक बनाने के लिए यह रेगुलर और ऑरेंज, दोनों फ्लेवर में उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ता अपनी पसंद के अनुसार चयन कर सकते हैं।
वर्ष 1906 से अपनी प्रतिष्ठित विरासत को आगे बढ़ा रहा हमदर्द गुणवत्ता और भरोसे के साथ उपभोक्ताओं से जुड़ा हुआ है।हमदर्द ग्लूकोज-डी दोनों फ्लेवर में 400+100 ग्राम पैक में उपलब्ध है। रेगुलर की कीमत ₹103 और ऑरेंज की ₹153 है।

