प्रीमियम ग्रेड-1 केसर से मिठाइयों और दूध को मिले खास रंग व खुशबू, हमदर्द ने पेश किया खालिस केसर

गुणवत्ता, विश्वसनीयता और ऐतिहासिक प्रतिष्ठा के लिए पहचाना जाने वाला हमदर्द फूड्स इंडिया लिमिटेड अपने हमदर्द खालिस केसर के माध्यम से भारतीय रसोई में प्रीमियम स्वाद, रंग और सुगंध का अनुभव प्रस्तुत कर रहा है। केसर अपनी विशिष्ट खुशबू, प्राकृतिक रंग और पारंपरिक उपयोग के कारण दुनिया के मूल्यवान मसालों में गिना जाता है।

हमदर्द खालिस केसर ग्रेड-1 गुणवत्ता का उत्पाद है, जिसे दूध, मिठाइयों और विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों में स्वाद एवं रंग बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के उत्पाद विवरण के अनुसार, यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और इसमें सूजनरोधी गुण बताए गए हैं। केसर का इस्तेमाल गर्म दूध, खीर, हलवा, मिठाइयों और विशेष अवसरों पर तैयार पकवानों को आकर्षक बनाने में किया जा सकता है।

वर्ष 1906 से विश्वास और गुणवत्ता की विरासत को आगे बढ़ाता हमदर्द उपभोक्ताओं के बीच अपनी प्रतिष्ठित पहचान बनाए हुए है। यह केसर 0.5 ग्राम और 1 ग्राम के सुविधाजनक पैक में उपलब्ध है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button