संतरे और नींबू के स्वाद का refreshing अनुभव, हमदर्द स्क्वैश बने हर मौसम का पसंदीदा पेय

भारतीय उपभोक्ताओं के बीच अपनी विश्वसनीयता और एक सदी से अधिक की प्रतिष्ठा के लिए पहचाना जाने वाला हमदर्द फूड्स इंडिया लिमिटेड अपने स्क्वैश उत्पादों के जरिए स्वाद और ताजगी का खास अनुभव पेश कर रहा है। हमदर्द ऑरेंज स्क्वैश और लेमन स्क्वैश फलों के स्वाद वाले पेय पसंद करने वालों के लिए आकर्षक विकल्प हैं।
चुनिंदा संतरे और नींबू के प्राकृतिक जूस एक्सट्रैक्ट से तैयार ये स्क्वैश कॉन्सन्ट्रेटेड सिरप हैं, जिन्हें पानी में मिलाकर स्वादिष्ट पेय बनाया जा सकता है। एक भाग स्क्वैश में चार से पांच भाग पानी मिलाकर तैयार किया गया पेय गर्मी के मौसम में ठंडक और ताजगी का आनंद देने के लिए उपयुक्त है। इनका इस्तेमाल विभिन्न पेय संयोजनों और रचनात्मक रेसिपी में भी किया जा सकता है।
वर्ष 1906 से गुणवत्ता और विश्वास की परंपरा को आगे बढ़ाता हमदर्द आज भी अपने उत्पादों से उपभोक्ताओं के बीच मजबूत पहचान बनाए हुए है।दोनों फ्लेवर 750 मिलीलीटर की बोतल में ₹155 एमआरपी पर उपलब्ध हैं।


