हल्का स्वाद, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर और विटामिन E व K युक्त—हमदर्द ऑलिव पोमेस ऑयल बना आधुनिक रसोई का विकल्प

गुणवत्ता, विश्वसनीयता और एक सदी से अधिक की प्रतिष्ठित विरासत के साथ हमदर्द फूड्स इंडिया लिमिटेड ने अपने खाद्य उत्पादों की श्रृंखला में हमदर्द ऑलिव पोमेस ऑयल के माध्यम से आधुनिक भारतीय रसोई के लिए एक खास विकल्प प्रस्तुत किया है। जैतून के तेल से तैयार यह उत्पाद हल्के स्वाद और रोजमर्रा के खाना पकाने में उपयोगिता के लिए जाना जाता है।
रिफाइंड ऑलिव पोमेस ऑयल और वर्जिन ऑलिव ऑयल के मिश्रण से तैयार यह तेल भोजन के मूल स्वाद को बनाए रखने में मदद करता है। इसकी विशेषताएं इसे तलने, डीप फ्राई करने और दैनिक भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाती हैं। इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता तथा यह विटामिन E और K का स्रोत है। इसमें मौजूद असंतृप्त फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट इसे खास पहचान देते हैं।
वर्ष 1906 से उपभोक्ताओं का विश्वास अर्जित करने वाला हमदर्द गुणवत्ता और परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। यह तेल 1 लीटर (908 ग्राम) की बोतल में उपलब्ध है। वेबसाइट पर इसकी कीमत ₹660 तथा अंकित मूल्य ₹1,100 दर्शाया गया है।


