जयपुर में 28 नवंबर को होगा शिवसेना राजस्थान का प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन, डॉ. अभिषेक वर्मा करेंगे संबोधित

राजस्थान में संगठन विस्तार एवं आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर होंगे महत्वपूर्ण निर्णय

जयपुर। शिवसेना राजस्थान द्वारा 28 नवंबर 2026 को सायं 4 बजे दीप स्मृति ऑडिटोरियम, मानसरोवर, जयपुर में प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अभिषेक वर्मा, मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक, शिवसेना-एनडीए गठबंधन एवं चुनाव, उपस्थित रहकर प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

सम्मेलन में राजस्थान में शिवसेना के संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क अभियान, आगामी राजनीतिक रणनीति एवं प्रदेश की राजनीति में पार्टी की भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श और निर्णय लिए जाएंगे। डॉ. वर्मा प्रदेश में संगठन की गतिविधियों का जायजा लेते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान शिवसेना प्रमुख श्री मंजीत पाल सिंह सांवराद के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन में श्री उमेद सिंह सेखावत, प्रदेश प्रवक्ता एवं संगठन प्रमुख, राजस्थान सहयोग कर रहे हैं। सम्मेलन में राजस्थान के सभी जिलों के जिला प्रमुख, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिवसैनिकों के शामिल होने की संभावना है।

यह सम्मेलन राजस्थान में शिवसेना की संगठनात्मक सक्रियता, विस्तार और आगामी राजनीतिक भूमिका की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम विवरण: दिनांक: 28 नवंबर 2026,शनिवार
समय: सायं 4:00 बजे, स्थान: दीप स्मृति ऑडिटोरियम,मानसरोवर, जयपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button