जाम-ए-शिरीन के तीन खास फ्लेवर में घुली प्राकृतिक जड़ी-बूटियों की खुशबू, हर मौसम के लिए ताजगी का एहसास

भारतीय पारंपरिक पेय संस्कृति के स्वाद और खुशबू को आधुनिक अंदाज में पेश करने वाला हमदर्द का जाम-ए-शिरीन अपनी विशिष्ट पहचान के साथ उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय है। हमदर्द फूड्स इंडिया लिमिटेड का यह उत्पाद प्राकृतिक जड़ी-बूटियों के डिस्टिलेट से तैयार किया गया स्वादिष्ट सिरप है, जो अपने खास फ्लेवर और ताजगी के लिए जाना जाता है।

जाम-ए-शिरीन की खासियत इसका आकर्षक हर्बल स्वाद, सुगंध और आसानी से इस्तेमाल किया जा सकने वाला स्वरूप है। इसे पानी, दूध, मॉकटेल में मिलाकर स्वादिष्ट पेय तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा, आइसक्रीम और विभिन्न डेजर्ट पर डालकर भी स्वाद को और खास बनाया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, यह स्वादिष्ट, ताजगी देने वाला, प्यास बुझाने वाला और पेट के लिए हल्का पेय है।

यह तीन फ्लेवर—गुलाब, खास और चंदन—में उपलब्ध है। हमदर्द की 1907 से चली आ रही प्रतिष्ठित विरासत और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता इस उत्पाद को विशेष पहचान देती है। जाम-ए-शिरीन खास 750 मिलीलीटर पैक में उपलब्ध है, जिसकी एमआरपी ₹150 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button