अल-बरकात इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में 21 नवंबर को होगा ‘इवॉल्व 2.0’ ह्यूमन रिसोर्स समिट 2026 का आयोजन

अलीगढ़, 19 नवंबर (मोहम्मद कामरान)। अलीगढ़ के अल-बरकात इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एबीआईएमएस) की ओर से 21 नवंबर को ‘इवॉल्व 2.0’ ह्यूमन रिसोर्स समिट 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में संस्थान में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में निदेशक प्रोफेसर जावेद अख्तर, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अहमद नदीम और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद जुनैद ने समिट के उद्देश्यों और महत्व की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस समिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के बदलते रुझानों, उद्योग जगत की जरूरतों और व्यावसायिक जीवन की नई चुनौतियों से परिचित कराना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अनुभवी मानव संसाधन विशेषज्ञों और उद्योग जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि समिट में नेतृत्व क्षमता, परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने, व्यावसायिक विकास और भविष्य की चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। उद्योग जगत के विशेषज्ञ विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव और व्यावहारिक जानकारी भी साझा करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि संवादात्मक सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग जगत में हो रहे बदलावों और कंपनियों की मौजूदा अपेक्षाओं को समझने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही संवाद कौशल, विश्लेषणात्मक सोच, टीमवर्क और बदलते माहौल के अनुरूप खुद को तैयार करने की क्षमता पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि यह समिट विद्यार्थियों को किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर व्यावहारिक दुनिया को समझने और अपने कौशल को विकसित करने का अवसर प्रदान करेगी। ‘इवॉल्व 2.0’ केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने, व्यक्तित्व विकास और उन्हें भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करने की एक पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button