अलीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल- साहित्य, कला, संस्कृति और विचारों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है : प्रो. जसीम मोहम्मद

डॉ. अभिषेक वर्मा से प्रो. जसीम मोहम्मद की शिष्टाचार भेंट, राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प पर हुआ सार्थक विमर्श

नई दिल्ली अक्टूबर 27, 2026 । राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत के संकल्प, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत तथा भारत के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं विचारोत्तेजक चर्चा मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक, एनडीए गठबंधन एवं चुनाव, शिवसेना (एनडीए) डॉ. अभिषेक वर्मा जी ने कल दिल्ली स्थित अपने दिल्ली निवास पर अलीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल के प्रो. जसीम मोहम्मद से आत्मीय भेंट की। दोनों के बीच संवाद में भारत को एक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर तथा वैश्विक स्तर पर अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में सकारात्मक विचारों और रचनात्मक पहल के महत्व पर विशेष बल दिया गया। भेंट के दौरान साहित्य, शिक्षा, भारतीय संस्कृति तथा बौद्धिक संवाद की भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस संदर्भ में अलीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल का उल्लेख विशेष महत्व रखता है, जो साहित्य, कला, संस्कृति और विचारों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

प्रो. जसीम मोहम्मद ने डॉ. अभिषेक वर्मा जी के साथ हुई इस भेंट को सुखद, प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद, पारस्परिक सम्मान और सामूहिक प्रयास विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि साहित्य, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है। यह आत्मीय भेंट सकारात्मक विचारों के आदान-प्रदान तथा राष्ट्र के विकास और सांस्कृतिक उन्नयन के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button