एएमयू इंजीनियरिंग छात्रों का आईएनजीसोल एलएलपी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में चयन

अलीगढ़,  मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (जेडएचसीईटी) के छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से वर्ष 2026 बैच के लिए दो प्रतिष्ठित कंपनियों-आईएनजीसोल एलएलपी, नोएडा तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा, मुंबई में चयन हुआ है।

आईएनजीसोल एलएलपी द्वारा बी.टेक./बी.ई. के सिविल इंजीनियरिंग को छोड़कर अन्य सभी शाखाओं के छात्रों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में पांच और छात्रों का चयन किया गया। नोएडा स्थित कंपनी कार्यालय में आयोजित ऑफलाइन तकनीकी एवं एचआर साक्षात्कार के बाद चयनित छात्रों में विद्युत अभियंत्रण विभाग के रहुल्लाह, मोहम्मद जैद सिद्दीकी, जकी अब्बास जैदी, मोहम्मद उस्मान और एमडी साजिद हुसैन शामिल हैं। इन चयनों के साथ आईएनजीसोल एलएलपी में चयनित जेडएचसीईटी छात्रों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मुंबई ने ऑनलाइन तकनीकी एवं एप्टीट्यूड टेस्ट तथा उसके बाद तकनीकी और एचआर साक्षात्कार के आधार पर ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग के वर्ष 2026 बैच के दो छात्रों, एमडी यूसुफ और दीपक कुमार का चयन किया है।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जेडएचसीईटी के छात्रों की प्रतिभा तथा कॉलेज के शैक्षणिक स्तर की सराहना की।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी (टीपीओ) डॉ. मुइना अतहर ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल व्यावसायिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button