आईसीएसएसआर प्रायोजित शोध पद्धति पाठ्यक्रम में एएमयू प्रोफेसर ने दिए व्याख्यान

अलीगढ़,13 मई-मोहम्मद कामरान
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के प्रो. एस. एम. खान ने गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित आईसीएसएसआर प्रायोजित दस दिवसीय शोध पद्धति पाठ्यक्रम में “डेवलपमेंट एंड स्टैंडर्डाइजेशन ऑफ टेस्ट्स” विषय पर व्याख्यानों की श्रृंखला प्रस्तुत की।
“सामाजिक विज्ञान अनुसंधान में उभरते मुद्देः पारंपरिक पद्धति, डिजिटल उपकरण और तकनीकों के समन्वय” विषयक यह पाठ्यक्रम युवा और उभरते शोधार्थियों के लिए आयोजित किया गया था।
उन्होंने प्रतिभागियों को ओपन सोर्स सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म ‘जामोवी’ के माध्यम से महत्वपूर्ण सांख्यिकीय मापों की गणना करना सिखाया। उनके व्याख्यानों का मुख्य उद्देश्य उन्नत साइकोमेट्रिक विश्लेषण को सरल बनाना और शोध उपकरणों को शोधार्थियों के लिए अधिक सुलभ बनाना था।



