भाजपा की जीत पर अलीगढ़ में जश्न, ताला नगरी में लड्डू बांटकर मनाई खुशी
अलीगढ़, 4 मई। मोहम्मद कामरान।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन पर अलीगढ़ में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान कोषाध्यक्ष एवं पूर्व उपाध्यक्ष पवन खंडेलवाल ने ताला नगरी स्थित औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों के बीच 11 किलो लड्डुओं का वितरण किया।
पवन खंडेलवाल ने कहा कि यह जनादेश लोकतंत्र की ताकत और जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने इसे विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में मिला समर्थन बताया।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने “भारत माता की जय” के नारे लगाकर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस परिणाम को लोकतंत्र की सशक्त अभिव्यक्ति बताते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर ओम खंडेलवाल, कृष्णा खंडेलवाल, ऐश्वर्य खंडेलवाल, संजय खंडेलवाल, दीपक खंडेलवाल, जमील अहमद, विशाल चौधरी, सोनम खानम कुरैशी, शकील अहमद, नीतू, राजेश, मुकेश, बालमुकुंद शर्मा, राजू, ऋषिपाल, जफर, जितेंद्र ठाकुर, निजामुद्दीन, साजिद अंसारी, अली मोहम्मद, मुस्तकिल, रईस, अरशद, राशिद और मुबारक सहित कई लोग मौजूद रहे।




