सेन्टर फॉर नमो स्ट्डीज ने कॉलेज एवं विश्वविद्यालय छात्रों 12 इंटर्नशिप सत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित  की, फार्म भरने के आखरी तारीख 13 जून

नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों  का कार्यकाल सेवा पर; सेन्टर फॉर नमो स्ट्डीज का संवाद के 12 सत्रों वाला इंटर्नशिप कार्यक्रम, स्वर्गीय माँ हीराबेन मोदीजी को समर्पित होगा

नई दिल्ली, 5 जून, 2026: सेंटर फॉर नमो स्टडीज़ ने ‘नमो विकसितभारत संवाद के तहत’ 12- सत्रों वाले ऑफलाइन इंटर्नशिप प्रोग्राम को शुरू करने की घोषणा नमो अध्ययन केन्द्र के सभापति प्रो जसीम मोहम्मद ने की है। उन्होंने कहा कि, ये स्वर्गीय माँ हीराबेन मोदीजी के जयंती के मौके पर शुरू किया जाएगा और अंतिम सत्र भारत के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्ण होगा। यह छात्रों, शोधार्थियों और युवा प्रोफेशनल्स के लिए एक खास राष्ट्रीय स्तर का मौका है, ताकि वे ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न पर केंद्रित भारत की सबसे महत्वपूर्ण बौद्धिक संवाद पहलों में से एक में सक्रिय रूप से भाग ले सकें।

यह इंटर्नशिप श्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों  का कार्यकाल सेवा, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित करने पर एक अकादमिक शोध कार्यक्रम के तौर पर होने जा समरह है। यह सीरीज़ 18 जून से 17 सितंबर 2026 तक डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम का आयोजन नमो अध्ययन केन्द्र द्वारा आयोजित इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च, शिक्षा मंत्रालय और डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।

कार्यक्रम की घोषणा करते हुए, सेंटर फॉर नमो स्टडीज़ के चेयरमैन प्रोफ़ेसर जसीम मोहम्मद ने कहा कि ‘सेंटर फ़ॉर नमो स्टडीज़’ शायद देश का पहला ग़ैर-सरकारी थिंक टैंक है, जिसने ‘विकसित भारत 2047’ के संदर्भ में नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य के रोडमैप की समीक्षा करने के लिए कई सत्रों वाली एक व्यापक राष्ट्रीय संवाद श्रृंखला आयोजित की है।

प्रो. जसीम मोहम्मद ने कहा, “इस इंटर्नशिप का मकसद सिर्फ़ छात्रों को सर्टिफिकेट या इवेंट का अनुभव देना नहीं है। हम चाहते हैं कि युवा पॉलिसी पर चर्चा, लोगों की भागीदारी, रिसर्च, गवर्नेंस और राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रियाओं को समझें। विकसित भारत का भविष्य आज के युवा ही तय करेंगे, और उन्हें राष्ट्रीय विमर्श में सक्रिय रूप से शामिल होना चाहिए।”

इस प्रोग्राम के बड़े विज़न पर ज़ोर देते हुए प्रोफ़ेसर जसीम मोहम्मद ने बताया कि: “नमो विकसित भारत संवाद” सिर्फ़ एक संगोष्ठी की अनुक्रम  मात्र नहीं है। यह एक राष्ट्रीय बौद्धिक आंदोलन है, जिसका मकसद ‘विकसित भारत 2047’ की राह में उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की प्राथमिकताओं की पहचान करना है। हम चाहते हैं कि इंटर्न इस सफ़र में हिस्सेदार बनें और गवर्नेंस, विकास, सामाजिक बदलाव और पब्लिक पॉलिसी की गहरी समझ विकसित करें।”

को-कन्वीनर प्रोफ़ेसर दिव्या तंवर ने कहा कि दिल्ली एवं आसपास के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्र इसमें उत्साह के साथ भाग लें। 12 दिनों के ऑफ़लाइन इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन 13 जून 2026 तक खुले हैं। चूंकि सीटें सीमित हैं, इसलिए आवेदनों की समीक्षा ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी, जो योग्यता और उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button