चुटकी भर हींग, स्वाद और सुगंध का दमदार एहसास—हमदर्द खालिस हींग बना रसोई का खास साथी

भारतीय रसोई में हींग अपनी विशिष्ट सुगंध, स्वाद और पारंपरिक उपयोग के कारण महत्वपूर्ण स्थान रखती है। हमदर्द फूड्स इंडिया लिमिटेड की हमदर्द खालिस हींग (कम्पाउंडेड असाफेटिडा) इसी पारंपरिक मसाले को प्रभावशाली सुगंध के साथ उपभोक्ताओं तक पहुंचाती है।
तेज और विशिष्ट खुशबू वाली यह हींग दाल, सब्जियों, करी, तड़के और विभिन्न भारतीय व्यंजनों का स्वाद निखारने में उपयोगी है। इसकी थोड़ी-सी मात्रा भोजन में खास सुगंध और स्वाद जोड़ने के लिए पर्याप्त होती है। भारतीय खानपान में हींग का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से पाचन संबंधी सहूलियत के लिए भी किया जाता रहा है, जिससे यह मसाला घरेलू रसोई में विशेष महत्व रखता है।
वर्ष 1906 से अपनी ऐतिहासिक पहचान, गुणवत्ता और भरोसे की परंपरा को आगे बढ़ा रहा हमदर्द आज भी खाद्य उत्पादों के माध्यम से उपभोक्ताओं से जुड़ा हुआ है। हमदर्द खालिस हींग 25 ग्राम और 50 ग्राम पैक में उपलब्ध है, जिनकी दी गई एमआरपी क्रमशः ₹45 और ₹80 है।


