पूर्व एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष खालिद मसूद का कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

अलीगढ़ 14 मई – मोहम्मद कामरान
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष जनाब खालिद मसूद द्वारा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अलीगढ़ कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
यह स्वागत कार्यक्रम पूर्व शहर अध्यक्ष जनाब सैयद वसीम अहमद साहब के आवास पर आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस से जुड़े कई वरिष्ठ एवं पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस जनाब नदीम गफूर, पूर्व शहर अध्यक्ष सलाहुद्दीन वासी, पूर्व सचिव उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस एज़ेड मोहताशिम, पूर्व शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग काज़ी वसीम, पूर्व जिला प्रवक्ता मुस्तफा ज़ैदी, पूर्व प्रवक्ता सिटी कांग्रेस कमेटी तसनीम नकवी, फखरुज्जमान खान तथा मोहम्मद कफील सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

नेताओं ने खालिद मसूद का स्वागत करते हुए कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं के बीच संगठन का जनाधार और बढ़ेगा।



