विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर एएमयू तिब्बिया अस्पताल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के यूनानी चिकित्सा संकाय के मोलीजात (मेडिसिन) विभाग ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस-2026 के अवसर पर नई दिल्ली की ऐमिल फार्मास्यूटिकल्स के सहयोग से अजमल खान तिब्बिया कालिज में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया।
शिविर का उद्देश्य लोगों को यकृत रोगों, उनकी रोकथाम, समय पर पहचान और उचित उपचार के प्रति जागरूक करना था। शिविर में कुल 62 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा उपचार को नियमित रूप से पूरा करने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि हेपेटाइटिस और उससे होने वाली जटिलताओं को कम किया जा सके।
मोलीजात विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर बदरुद्दुजा खान ने शिविर के सफल आयोजन के लिए विभाग के शिक्षकों, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों तथा प्रशिक्षु छात्रों के प्रयासों की



