सपा सांसद की टिप्पणी पर भड़का भाजपा महिला मोर्चा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा कड़ी कार्रवाई का ज्ञापन

अलीगढ़, 14 मई ।मोहम्मद कामरान

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, अलीगढ़ की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध जताया। इस संबंध में महिलाओं ने एसीएम द्वितीय, अलीगढ़ को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित सांसद के विरुद्ध कठोर संवैधानिक एवं विधिक कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश के प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं, विश्वास और सम्मान के प्रतीक हैं। उनके विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग न केवल व्यक्तिगत मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक पद की गरिमा और समस्त देशवासियों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला है।

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर अभद्र एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। जनप्रतिनिधियों को अपने वक्तव्यों एवं आचरण से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना चाहिए, न कि उन्हें कमजोर करने का कार्य करना चाहिए।

महिला मोर्चा की ओर से राष्ट्रपति महोदया से मांग की गई कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सांसद के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का साहस न कर सके।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव, जिला अध्यक्ष सरिता माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष दया शर्मा, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, जिला सहकारिता बैंक अध्यक्ष उमेश कुमारी, पूर्व विधायक रामसखी कठरिया, महानगर उपाध्यक्ष सीमा गौतम, महामंत्री कविता करमचंदानी, जिला उपाध्यक्ष अम्बिका चौधरी, सिमरन कक्कड़, राजकुमारी नायक, पूनम वशिष्ठ, सुधा सिंह, विमला जौहरी, शोभा उपाध्याय, रीता पाठक, बबली अग्रवाल, उषा पाल, रति सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button