ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी, साफ-सफाई और भाईचारे का संदेश: जमीयत उलेमा जिला अलीगढ़

अलीगढ़, 27 मई 2026 (मोहम्मद कामरान)
ईद-उल-अजहा के मौके पर जमीयत उलेमा जिला अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष सैयद कारी अब्दुल्ला, महासचिव मौलाना अब्दुल मुतआली और कन्वीनर इस्लाह-ए-मुआशरा मुफ्ती सलीम अहमद खान ने लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कुर्बानी को शरीयत और सुन्नत के मुताबिक अदा करने, साफ-सफाई बनाए रखने और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
कारी अब्दुल्ला ने कहा कि ईद-उल-अजहा हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम और हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी और आज्ञाकारिता की याद दिलाती है। उन्होंने कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया।
मौलाना अब्दुल मुतआली ने कहा कि ईद आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश देती है, इसलिए लोग कानून और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।
मुफ्ती सलीम अहमद खान ने कहा कि जिन लोगों पर कुर्बानी वाजिब है, उन्हें अपनी कुर्बानी जरूर अदा करनी चाहिए और कुर्बानी के मसाइल सही तरीके से सीखने चाहिए।
जमीयत उलेमा के पदाधिकारियों ने अंत में दुआ की कि ईद-उल-अजहा का पर्व उम्मत और समाज के लिए अमन, बरकत और खुशहाली का जरिया बने।



