बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर अलीगढ़ में नई जिला कार्यकारिणी घोषित

संगठन को मजबूत करने के लिए कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अलीगढ़, 16 मई। मोहम्मद कामरान

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशानुसार बहुजन समाज पार्टी ने अलीगढ़ में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा पूर्व एमएलसी एवं पूर्व ओएसडी नौशाद अली तथा अलीगढ़ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारियों की सहमति से की गई।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार रतन दीप सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि हाजी शाह अख्तर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्देश लोधी को जिला महासचिव, लव कुश शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष तथा सुरेंद्र वाल्मीकि को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा रोशन लाल माहौर और भंवर पाल यादव को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं जोगिंदर सिंह जुगनू को बीवीएफ का संयोजक तथा श्रीमती सुप्रिया वार्ष्णेय को बामसेफ का संयोजक नियुक्त किया गया है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button