अलीगढ़ कांग्रेस सोशल मीडिया टीम को नई जिम्मेदारियां, अकील अहमद बने जिलाध्यक्ष, सय्यद मुब्बसीर अली प्रदेश सचिव नियुक्त

अलीगढ़, 25 मई 2026 (मोहम्मद कामरान)

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन शालिनी सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं प्रदेश महासचिव अविनाश पांडे की अनुमति से अलीगढ़ में सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके तहत अकील अहमद को अलीगढ़ जिलाध्यक्ष (सोशल मीडिया) तथा सय्यद मुब्बसीर अली को प्रदेश सचिव (सोशल मीडिया) नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं पूर्व हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने अपने कार्यालय पर अकील अहमद का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अकील अहमद और सय्यद मुब्बसीर अली पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव से संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे और सोशल मीडिया के माध्यम से अलीगढ़ कांग्रेस को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी दोनों नेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, सेवादल प्रदेश सचिव अमजद हुसैन, महानगर महासचिव नादिर खान, जिला उपाध्यक्ष आमिर मुंतज़िर, मोहम्मद शादाब सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

वहीं, अलीगढ़ महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. मुहम्मद सुहैल अख्तर ने भी अकील अहमद एवं सय्यद मुब्बसीर अली को नई जिम्मेदारियों के लिए मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि “मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों साथी संगठन की विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button