AMU ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन की बिल्डिंग पर ही नोटिस चस्पा

अलीगढ़, 30 अप्रैल। मोहम्मद कामरान

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। एक ओर जहां चुनाव परिणाम को लेकर दो गुट आमने-सामने हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई तेज हो गई है।

आगरा स्थित डिप्टी रजिस्ट्रार, सोसाइटीज कार्यालय की ओर से चुनाव जीतने का दावा करने वाले पक्ष के समर्थन में नोटिस जारी किया गया, जिसे आज अलीगढ़ में चस्पा किया गया। जानकारी के अनुसार, डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय से पहुंचे कर्मचारियों ने नोटिस को संबंधित को देने की कोशिश की, लेकिन किसी ने भी इसे रिसीव नहीं किया। इसके बाद कर्मचारियों ने ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन की बिल्डिंग पर ही नोटिस चस्पा कर दिया।

गौरतलब है कि इस चुनाव को लेकर दो अलग-अलग दावे सामने आए हैं। एक तरफ डॉ. आज़म मीर खान अपनी टीम के साथ जीत का दावा कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर सलामतुल्लाह और उनकी टीम का कहना है कि उन्हें रजिस्ट्रार सोसाइटीज कार्यालय से मान्यता प्राप्त है और वही वैध रूप से विजयी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button