राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने भारत को डिजिटल युग की ओर अग्रसर किया : डॉ. मोहम्मद सुहैल अख्तर

अलीगढ़, 21 मई 2026। मोहम्मद कामरान
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के “बलिदान दिवस” पर कांग्रेस नेता डॉ. मोहम्मद सुहैल अख्तर, उपाध्यक्ष अलीगढ़ कांग्रेस ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच और आधुनिक भारत के निर्माण की परिकल्पना ने देश को नई दिशा देने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश के भीतर जो डिजिटल सिस्टम कार्य कर रहा है तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ऑनलाइन शिक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग, ई-पेमेंट आदि का जो व्यापक तंत्र विकसित हुआ है, उसकी परिकल्पना स्वर्गीय राजीव गांधी की सोच का परिणाम है।
डॉ. मोहम्मद सुहैल अख्तर ने कहा कि अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में राजीव गांधी ने तकनीक और विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों को प्रोत्साहित किया, जिसके परिणामस्वरूप आज देश डिजिटल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत को इक्कीसवीं सदी की ओर अग्रसर करने में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।



