एएमयू में पेटेंट जागरूकता और फाइलिंग प्रक्रिया पर सेमिनार

टीएनएन समाचार : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा ‘पेटेंट जागरूकता और पेटेंट फाइल करने की प्रक्रिया’ विषय पर एक ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया । इस सेमिनार में 83 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कर भाग लिया, जिनमें शिक्षक, शोध छात्र और विद्यार्थी शामिल थे।

सेमिनार में यासिर अब्बास जैदी मुख्य वक्ता रहे। इंजीनियरिंग से न्यायिक सेवा में आए श्री वर्तमान में दिल्ली के पेटेंट कार्यालय में पेटेंट और डिजाइनों के परीक्षक के रूप में कार्यरत हैं। यह कार्यालय भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आता है। उन्होंने भारतीय पेटेंट प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पेटेंट फाइल करने की प्रक्रिया, इससे जुड़ी सामान्य गलतफहमियों और नवाचार की सुरक्षा में पेटेंट की भूमिका पर प्रकाश डाला।

फैकल्टी ऑफ साइंस के डीन, प्रो. सरताज तबस्सुम ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में बौद्धिक संपदा का बहुत महत्व है। उन्होंने छात्रों, नवोन्मेषकों और उद्यमियों को पेटेंट कानूनों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष, प्रो. अरमान रसूल फरीदी ने अतिथियों का स्वागत किया और बौद्धिक रचनाओं को पेटेंट के जरिए सुरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सेमिनार का समन्वय डॉ. फैसल अनवर ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन और वक्ता से संवाद स्थापित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में, एक इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पेटेंट पात्रता, फाइलिंग शुल्क, जरूरी दस्तावेजों और प्रक्रिया में लगने वाले समय से संबंधित सवाल पूछे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button