धर्म समाज बाल मंदिर स्कूल में स्केटिंग खिलाड़ियों का सम्मान, इंडो-नेपाल चैंपियनशिप के लिए चिराग कुमार का चयन

अलीगढ़, 25 मई 2026 (मोहम्मद कामरान)

धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अलीगढ़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्केटिंग खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार गोयल एवं प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने सात प्रतिभाशाली स्केटिंग खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रबंधक संजय कुमार गोयल ने कहा कि “खिलाड़ियों की मेहनत ही उनके खेल को निखारती है। मैं राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।”

प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने बताया कि नेपाल के पोखरा में आयोजित होने वाली इंडो-नेपाल चैंपियनशिप पोखरा-2026 में छात्र चिराग कुमार स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि चिराग कुमार ने कप्तान के रूप में स्केटिंग एवं खो-खो प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश की टीम का नेतृत्व करते हुए दिल्ली में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

प्रधानाचार्या ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि विद्यालय का भी गौरव बढ़ाया है। सम्मानित खिलाड़ियों में चिराग कुमार, नूपुर शर्मा, हर्ष अग्रवाल, ध्रुव अत्रि, दिव्यांश कुमार, सक्षम वार्ष्णेय एवं कुनाल चौहान शामिल रहे।

उन्होंने कहा कि इन सभी खिलाड़ियों ने जिला एवं प्रदेश स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा खेल प्रभारी प्रदीप रावत को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हेड मिस्ट्रेस पूजा जैन, अनुशासन प्रभारी पुष्कर वार्ष्णेय, खेल प्रभारी प्रदीप रावत, खेल प्रशिक्षक गौरव राजपूत एवं खेल प्रशिक्षक रजनीश जैन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button