समाजसेवी अंका वर्मा को नई दिल्ली में ‘ऑनर ऑफ अशोका अवॉर्ड 2026’ से हुईं सम्मानित

नई दिल्ली: भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (UN ECOSOC) में पर्यवेक्षक संगठन IIMSAM की एम्बेसडर-एट-लार्ज मनानिया श्रीमती अंका वर्मा को प्रतिष्ठित ‘ऑनर ऑफ अशोका अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति के. जी. बालकृष्णन एवं भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की विधि सचिव डॉ. अंजू राठी राणा द्वारा प्रदान किया गया। इस गरिमामय समारोह में देश के न्यायपालिका से जुड़े विशिष्ट सदस्य, वरिष्ठ नौकरशाह एवं अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।
समारोह का आयोजन इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में चार्ल्स वाल्टर्स काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च द्वारा एसोसिएशन ऑफ इंडियन ब्यूरोक्रेट्स के सहयोग से किया गया।
यह सम्मान श्रीमती वर्मा की मानवीय सेवा, कुपोषण उन्मूलन, सामाजिक विकास को प्रोत्साहन देने तथा वंचित एवं जरूरतमंद समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता प्रदान करता है।


