भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, जनआंदोलनों को मजबूत करने का लिया संकल्प

अलीगढ़, 24 मई 2026 (मोहम्मद कामरान)

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को हबीब गार्डन, मैरिस रोड, अलीगढ़ में सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रशिक्षण शिविर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पार्टी प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ संगठित जनआंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव एवं जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की वैचारिक समझ, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, जनसंगठन निर्माण तथा समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण सत्रों को कामरेड कृष्णा झा एवं कामरेड धीरेंद्र झा ने संबोधित किया, जबकि शिविर का संचालन कामरेड अनिल राजिम वाले के निर्देशन में किया गया।

समापन अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने मजदूरों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने पर भी जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button