
अलीगढ़, 27 मई 2026 (मोहम्मद कामरान)
उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने जनपद अलीगढ़ से जुड़े वक्फ संख्या-63 के मामले में संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अलीगढ़ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा पत्र जारी किया गया है।
जारी पत्र के अनुसार, श्री मोईनुद्दीन पुत्र अनीस अहमद द्वारा वक्फ संख्या-63 से संबंधित एक शिकायती प्रार्थना पत्र वक्फ बोर्ड को प्रेषित किया गया था। शिकायत पत्र का संज्ञान लेते हुए वक्फ बोर्ड ने जिलाधिकारी अलीगढ़ को पत्र भेजकर प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
पत्र में कहा गया है कि शिकायत पत्र दिनांक 13 मई 2026 का अवलोकन कर मामले में नियमानुसार कार्यवाही कराई जाए। साथ ही संबंधित शिकायत की प्रति भी संलग्न की गई है।
वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मासूम अली सरवर (आईएएस) की ओर से जारी इस पत्र की प्रति शिकायतकर्ता मोईनुद्दीन पुत्र अनीस अहमद, निवासी एडीए कॉलोनी, अलीगढ़ को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है।
अब इस मामले में जिला प्रशासन द्वारा जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।