नगला पटवारी रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

अलीगढ़, 15 सितंबर। शहर को जाम मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को ‘स्वच्छ अलीगढ़, स्वस्थ अलीगढ़’ अभियान के तहत नगर निगम की ओर से नगला पटवारी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव और प्रवर्तन दल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। बैनर, पोस्टर और होर्डिंग भी हटवाए गए।

अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने 11,500 रुपये का जुर्माना वसूला। नगर निगम की टीम ने दुकानदारों और अन्य लोगों को सड़क व फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों को सुगम यातायात, स्वच्छ वातावरण और बेहतर जलनिकासी व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सड़क और फुटपाथ पर कब्जा न करें तथा स्वयं अतिक्रमण हटाकर निगम के अभियान में सहयोग करें।

उन्होंने चेतावनी दी कि स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाने वालों का सामान नगर निगम जब्त करेगा और दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि अभियान की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पुनः अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button